ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

बिहार: शराब को लेकर चल रही थी गाड़ियों की चेकिंग, करोड़ों की चांदी देख दंग रह गई पुलिस

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चांदी को बरामद किया है। बरामद चांदी की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बत

बिहार: शराब को लेकर चल रही थी गाड़ियों की चेकिंग, करोड़ों की चांदी देख दंग रह गई पुलिस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चांदी को बरामद किया है। बरामद चांदी की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार से करीब दो क्विंटल चांदी बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक समेत एक तस्कर को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। चांदी की यह खेप कानपुर से दरभंगा भेजी जा रही थी।


बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम शराब को लेकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक जब उत्पाद विभाग की टीम ने एक लग्जरी कार को रोका तो कार चालक ने भागने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद उत्पाद विभाग के जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। जांच के दौरान कार से इतनी बड़ी मात्रा में चांदी मिलने के बाद सभी दंग रह गए।


पूरे मामले पर उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कार की पिछली सीट के नीचे तहखाना बनाकर चांदी को रखा गया था। जांच के दौरान तहखाने के अंदर से चांदी की ईंटे बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कार से दो क्विंटल से अधिक चांदी बरामद की गई है जिसकी कीमद दो करोड़ रुपए के आसपास है। हिरासत में लिए गए तस्करों की पहचान दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी मनोज गुप्ता और शिवशंकर महतो के रूप में हुई है।


बता दें कि मामले में उत्पाद विभाग के अलावा स्थानीय पुलिस और सेल्स टैक्स के अधिकारी हिरासत में लिए गए तस्करों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल दोनों की तरफ से बरामद चांदी से संबंधित कोई कागजात पेश नहीं किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद चांदी की डिलीवरी किसे होनी थी और इस गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं।