ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए.. कितने नियोजित शिक्षक हुए सफल

PATNA: नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बीएसईबी ने सक्षमता परीक्षा का रि

बिहार सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए.. कितने नियोजित शिक्षक हुए सफल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बीएसईबी ने सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है।


कक्षा एक से पांच तक में 1,39,010 नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं। कुल 93.39 फीसदी नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा में पास हुए हैं। नए स्कूलों में सभी शिक्षकों की पोस्टिंग होगी। करीब डेढ लाख नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा में भाग लिया था। 


हिंदी विषय में 1 लाख 22 हजार 347 शिक्षक पास हुए हैं। कुल 9 हजार 835 नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा में फेल हो गए हैं। बाकी विषयों का रिजल्ट भी तीन दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा।


बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च और 6 मार्च 2024 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर डिटेल दर्ज करने के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।