ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: शख्स की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में मर्डर की आशंका

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही

बिहार: शख्स की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।


मृतक की पहचान बसंतपट्टी गांव निवासी 70 वर्षीय गोपाल साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोपाल साह कहीं जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पड़ोसी पर ही वारदात को अंजाम देने का शक है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा