Bihar Ias Officers: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का प्रमोशन, कई जिलों के DM को भी सरकार ने दी प्रोन्नति, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar Crime News: बिहार के कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई के लगाए आरोप Bihar Politics: ‘भारत में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, इन्हें इस्लामिक देश भेजो’, मदनी और रेवंत रेड्डी के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह Bihar Politics: ‘भारत में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, इन्हें इस्लामिक देश भेजो’, मदनी और रेवंत रेड्डी के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह Bihar crime incident : युवक की पीट-पीटकर हत्या, लूटपाट और बाइक टक्कर विवाद में दिया घटना को अंजाम; पुलिस जांच शुरू BIHAR: अवैध वसूली का पैसा बांटने को लेकर पुलिस कर्मियों के बीच हुआ विवाद, कहा..एक बात जान लो..हम दारोगा हैं और तू होमगार्ड हो Patna News: पटना में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल–बाल बची डॉक्टर की जान Patna News: पटना में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल–बाल बची डॉक्टर की जान Train News: पटना साहिब स्टेशन पर रूकेंगी यह 19 जोड़ी ट्रेनें, गुरू गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला Train News: पटना साहिब स्टेशन पर रूकेंगी यह 19 जोड़ी ट्रेनें, गुरू गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला
1st Bihar Published by: Updated Fri, 19 Nov 2021 03:44:26 PM IST
- फ़ोटो
DESK: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। ये रिश्ता जहां चट्टान की तरह मजबूत होता है तो वहीं हल्की सी दरार इस रिश्ते को खराब कर सकती है। हम बात मुंबई की सपना और छपरा के गुड्डू की कर रहे हैं। जिसने 2016 में शादी की थी। दोनों को एक बेटा भी है। लेकिन गुड्डू से शादी करके सपना बुरी तरह से फंस चुकी है। अब वह क्या कदम उठाए उसे खुद समझ में नहीं आ रहा है। पति की करतूत को बताने में भी उसे शर्म आती है।
दरअसल पीड़िता मुंबई की रहने वाली है जबकि उसका पति छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव का रहने वाला है। गुड्डू मुंबई में रोजी रोजगार के लिए गया था जहां उसकी मुलाकात सपना से हुई। जिसके बाद हिन्दू रीति-रिवाज के साथ गुड्डू ने 2016 में सपना से शादी रचाई। कुछ दिनों तक दोनों में संबंध अच्छे रहे लेकिन कुछ दिन बाद पैसों के लिए पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
सपना का कहना है कि उसके पति के द्वारा अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया जा रहा था। गुड्डू उसे पैसा कमाने की मशीन बनाना चाहता था लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह मजदूरी करके पैसे दे देगी लेकिन ऐसा काम नहीं करेगी। सपना पति की खातिर मजदूरी करने लगी और गुड्डू उसके पैसों पर ऐश करने लगा लेकिन पति को इन पैसों से संतोष नहीं था। उसे और पैसों की चाह थी जिसके लिए वह अपनी पत्नी तक का सौंदा करने को तैयार हो गया था लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई।
तब गुड्डू पत्नी को छोड़कर अपने घर भाग गया। छपरा आने के बाद फिर वह मुंबई नहीं लौंटा तब पति को खोजते हुए सपना छपरा पहुंच गयी और महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने गुड्डू सिंह के घर पर छापेमारी लेकिन घर में ताला लटका देख पुलिस लौट गयी। जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया। 15 दिनों तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन फिर पहले की तरह ही गुड्डू सिंह महिला को मुंबई में अकेले छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला फिर अपने पति के घर जब सपना पहुंची तब उसकी सास, ननद और देवर ने मारपीट शुरू कर दी और उसे घर में घुसने नहीं दिया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।