ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा

बिहार से बंगाल जा रही बस का एक्सीडेंट, 50 यात्री घायल, 4 की स्थिति गंभीर

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. इसमें 40 से 50 यात्री घायल हो गए. इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी

बिहार से बंगाल जा रही बस का एक्सीडेंट, 50 यात्री घायल, 4 की स्थिति गंभीर
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. इसमें 40 से 50 यात्री घायल हो गए. इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, बस बिहार से बंगाल जा रही थी. 


बताया जा रहा है कि राजगंज थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर पहले से एक ट्रक खड़ा था. इस दौरान बिहार से बंगाल जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित हो गई और बस पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी. भीषण हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बस में तकरीबन 40 से 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं, इनमें से सभी हादसे में घायल हो गए. बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस में निर्धारित क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे.


लोगों का कहना था कि ड्राइवर को जीटी रोड पर झपकी आ गई. इससे बस से उसका नियंत्रण छूट गया और वह अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर ही खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में बस में सवार लगभग सभी लोग घायल हो गई. घायलों की संख्या 40 से 50 के बीच होगी. कुछ घायलों ने बताया कि बस बिहार के छपरा से कोलकाता जा रही थी. बस में सवार लगभग सभी यात्री मजदूर हैं, जो कोलकाता मजदूरी के लिए जा रहे थे.

टैग्स