ब्रेकिंग
Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक की लहर है। रूपी सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी थीं।

झारखंड न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND:बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया। रांची के हिल व्यू अस्पताल में वो एडमिट थीं। डॉक्टर दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने उनके निधन की जानकारी दी।


झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, करीबियों और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।


रूपी सोरेन के निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन को ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी की शिकायत थी। रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थीं। इससे पहले उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा था। 


हैदराबाद से रांची आने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें तुरंत रांची के ही हिल व्यू हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बुधवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई और अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांसें ली।

टैग्स