ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

बिहार: बदमाशों ने स्कूल में घुसकर आधा दर्जन शिक्षकों को बुरी तरह पीटा, सिर्फ इतनी सी बात पर पीट-पीटकर किया घायल

KAIMUR: कैमूर में बच्चों को क्लासरूम में डांट-फटकार लगाना शिक्षकों को भारी पड़ गया। नाराज असामाजिक तत्वों ने स्कूल में घुसकर न सिर्फ शिक्षकों के साथ मारपीट की बल्कि तोड़फोड़ की घटन

बिहार: बदमाशों ने स्कूल में घुसकर आधा दर्जन शिक्षकों को बुरी तरह पीटा, सिर्फ इतनी सी बात पर पीट-पीटकर किया घायल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर में बच्चों को क्लासरूम में डांट-फटकार लगाना शिक्षकों को भारी पड़ गया। नाराज असामाजिक तत्वों ने स्कूल में घुसकर न सिर्फ शिक्षकों के साथ मारपीट की बल्कि तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया है। इस घटना के बाद स्कूल में तैनात शिक्षक दहशत के माहौल में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। 


दरअसल, भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सरैया में स्कूल के चार से पांच शिक्षकों के साथ आधा दर्जन असामाजिक तत्वों ने स्कूल में घुसकर मारपीट की और कुर्सियों को तोड़ डाला। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षकों का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बच्चों को पढ़ने के लिए डांट-फटकार लगाते थे, जो असामाजिक तत्वों को नागवार गुजर रही थी।


घटना के बाद तुरंत इसकी जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर भगवानपुर पुलिस विद्यालय पहुंचकर मामले का जांच की है। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने भी स्कूल पहुंचकर छानबीन की है।


शिक्षक अभिषेक आनंद बताते हैं कि बीते 10 सितंबर को दोपहर में बाहर के कुछ लोग विद्यालय परिसर में प्रवेश कर गए और सभी शिक्षकों के साथ मारपीट करने लगे। वह लोग कह रहे थे कि कौन टीचर बच्चों को डांटते और पीटते हैं। जब तक शिक्षक कुछ समझ पाते तब तक हाथ से कुर्सी उठाकर पिटाई करने लगे। एक शिक्षक को पिटता देख जब अन्य शिक्षक उसे बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दिया, जिसमें तीन से चार शिक्षक घायल हो गए हैं।


पूरे मामले पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अक्षय पांडेय ने बताया जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर पूरे मामले की जांच के संदर्भ की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट सौंपा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता