ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar IPS Officers: बिहार से दिल्ली जा रहे 2 आईपीएस अफसर, बिहार सरकार ने किया रिलीज, जानें... Corrupt CO Bihar : बिहार सरकार के भ्रष्ट CO प्रिंस राज के घर छापेमारी में डिग्री फर्जीवाड़ा उजागर, पिता ने क्या कहा? Gaya development News: बिहार के इस जिले में 15.66 करोड़ में 102 योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास इस फोरलेन के बनने से कम होगी बिहार से झारखंड की दूरी, इन जिलों को भी मिलेगा फायदा National Herald: नेशनल हेराल्ड पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट... “कांग्रेस ने देश को लूटा, आजादी के सेनानियों का किया अपमान” Success Story: बिना कोचिंग के बिहार की बेटी UPSC क्रैक कर बनीं IAS, दूसरे प्रयास में हासिल किया 208 रैंक प्रेमिका से मिलने की सजा: घरवालों ने सेविंग ब्लेड से काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में ज़िंदगी-मौत की जंग Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत योजना के तहत जमालपुर और नव-निर्मित मुंगेर स्टेशन का डीआरएम मनीष गुप्ता ने किया स्थलीय निरीक्षण Bihar Education News: महिला शिक्षक को परेशान करना शराबी BEO को पड़ा महंगा, पहले जेल फिर निलंबन, जेल से निकलते फिर हुए सस्पेंड Bengal violence: कांग्रेस सांसद का बीजेपी ,आरएसएस पर हमला, कहा... बंगाल की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण, देश में फैलाना चाहते हैं धार्मिक उन्माद

बिहार : ससुराल आए टाइल्स मिस्त्री की मौत, वजह जान सब रह गए दंग; जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार : ससुराल आए टाइल्स मिस्त्री की मौत, वजह जान सब रह गए दंग; जानिए क्या है पूरा मामला

30-Nov-2023 01:43 PM

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ससुराल आए एक टाइल्स मिस्त्री का पेड़ से गमछे के सहारे झूलता हुआ शव मिला है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के चकाई थाना क्षेत्र के ढीलुआ जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना चकाई थाने को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही चकाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से लटके युवक का शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के हेठ चकाई गांव निवासी 40 बर्षीय सुधीर रवानी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुधीर रवानी एक टाइल्स मिस्त्री है और वह धनबाद में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता है। वहीं, बुधवार की शाम परिजनों को यह बात कर धनबाद से निकाला की वह अपने ससुराल गहमा गांव से कुछ दूर महुआ के पेड़ के पास रहेंगे। 


गुरुवार की सुबह उक्त मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पेड़ में गमछे के सहारे झूलते हुए युवक के शव पर पड़ा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी गांव में आग की तरफ फैल गई और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना पर चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।