ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: ससुर की हत्या कर थाने पहुंच गई बहू, पुलिस को बताया क्यों कर दिया काम तमाम

SAMASTIPUR: बिहार में हर दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। हैरान करने वाला मामला समस्तीपुर से आया है, जहां एक बहू ने पहले अपने ससुर को मौत के घाट उतारा और उसके बाद थाने पहुंच गई

बिहार: ससुर की हत्या कर थाने पहुंच गई बहू, पुलिस को बताया क्यों कर दिया काम तमाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में हर दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। हैरान करने वाला मामला समस्तीपुर से आया है, जहां एक बहू ने पहले अपने ससुर को मौत के घाट उतारा और उसके बाद थाने पहुंच गई। आरोपी महिला ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र बिनगामा गांव की है।


मृतक की पहचान बिनगामा गांव निवासी 65 वर्षीय रामनरेश महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामनरेश महतो ने कुछ दिन पहले अपनी जमीन बेची थी। जमीन बेचने के बाद जो पैसे मिले थे उसे रामनरेश ने बेटे बहू को देने के बजाए अपने पास रख लिया था। इसी बात को लेकर रामनरेश की बहू प्रिया नाराज थी। 


आशंका जताई जा रही है कि महिला ने ससुर को खाने में बेहोशी की दवा डाल दी होगी और जब रामनरेश बेहोश हो गया होगा तो प्रिया ने उसे मौत के घाट उतार दिया होगा हलांकि मृतक के बेटे का कहना है कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।