Bihar Transfer-Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का ट्रांसफर, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: जमीन कब्जे को लेकर हथियारों से लैस दबंगों का उत्पात, कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल Bihar Transfer-Posting : बिहार के एक SDO ने नौकरी क्यों छोड़ दी..? नीतीश सरकार ने दी स्वैच्छिक सेवानिवृति Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने दो आईएएस अफसरों का किया ट्रांसफर, पश्चिम बंगाल कैडर की इस महिला IAS को दी यह जिम्मेदारी... Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, जन सुराज के बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा Rashtriya Janata Dal: बिहार चुनाव से पहले RJD की बड़ी रणनीति, P.hd प्रवक्ताओं की उतार दी फौज! Bihar News: हादसे की शिकार हुई बारात जा रही बस, दो दर्जन से अधिक बाराती घायल; दो की हालत नाजुक Bihar Politics : अल्लाबरू को अखिलेश सिंह का करारा जवाब, तेजस्वी ही होंगे महागठबंधन का चेहरा! Bihar tribal voters: बिहार में पहली बार इस समाज के हर वयस्क को मिला वोट का हक ,कभी नहीं जानते थे वोट क्या होता है! Bihar dalit politics: आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जीतन राम मांझी पर तीखा हमला बोलते हुए पाखंडी बता दिया !
SEOHAR : शिवहर में एक सनकी पिता ने अपने ही दूधमुंहे बेटे की बेहरमी से गला काटकर हत्या कर उसके शव को घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह जब परिवार के लोगों ने बच्चे को घर में नहीं पाया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान बच्चे का शव घर के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया। घटना नगर थानाक्षेत्र के वार्ड संख्या- 24 के चिकनौटा की है।
दरअसल, शिवहर नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 24 के वार्ड पार्षद शंकर साह की बेटी ज्ञानी देवी की शादी करीब 22 साल पहले तरियानी के सरवरपुर के रहने वाले राजेश साह के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद राजेश साह की पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी। इसके बाद राजेश भी अपने ससुराल में ही रहने लगा। इसी दौरान दो बेटियों का जन्म हुआ। लंबे समय से बेटे का इंतजार कर रहे ज्ञानी देवी ने करीब एक महीने पहले बेटे के जन्म दिया था।
कई साल के इंतजार के बाद बेटे के जन्म को लेकर घर में जश्न का माहौल था। मृतक बच्चे की मां ने चैती छठ का व्रत रखा था। शाम को अर्ध्य देने के बाद सभी लोग घर लौट आए। सब लोग सुबह घाट जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच आरोपी पिता ने अपने दूधमुंहे बेटे को घर के पीछे झाड़ियों में ले गया और धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
बच्चे के शव को जंगल में फेंककर आरोपी घर लौट आया। सोमवार की सुबह घाट जाने की तैयारी के बीच बच्चे को घर से लापता पाया गया। संभावित जगहों पर बच्चे की तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोगों को बच्चे के पिता राजेश पर शक हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के शव को घर के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। छठ के दिन बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सनकी पिता ने अपने ही बेटे की हत्या क्यों की, फिलहाल यह एक बड़ी पहेली बनी हुई है।
रिपोर्ट-- समीर कुमार झा