ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

बिहार: सनकी पति की करतूत, छत पर सो रही पत्नी और सास को धारदार हथियार से काटा

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक सनकी की करतूत देखने को मिली है। आपसी विवाद को लेकर ससुराल पहुंचे शख्स ने घर के छत पर सो रही पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमला कर लिया। ज

बिहार: सनकी पति की करतूत, छत पर सो रही पत्नी और सास को धारदार हथियार से काटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक सनकी की करतूत देखने को मिली है। आपसी विवाद को लेकर ससुराल पहुंचे शख्स ने घर के छत पर सो रही पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमला कर लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ससुरालवाले दामाद पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि 35 वर्षीय पत्नी शांति देवी और 70 वर्षीय सास गौरी देवी रिश्ते में मां-बेटी हैं। शांति अपने मायके आई हुई थी और रात में दोनों मां और बेटी घर की छत पर सोए हुए थे। तभी शांति देवी के पति देर रात ससुराल पहुंच गया उसके हाथ में धारदार हथियार भी था। उसने आव ना देखा ताव पहले अपनी पत्नी शांति देवी पर हमला कर लिया फिर पास सोई सास गौरी देवी को भी धारदार हथियार से हमला बोल दिया। 


इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए पकरीबरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वही घटना के बाद आरोपी हरि चौधरी फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घायल मां-बेटी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बुधौली गांव का रहने वाला है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी हरि चौधरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बात का पता नहीं चल पाया है हालांकि यह पारिवारिक विवाद का मामला बताया जा रहा है।