ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार : संदिग्ध हालत में शख्स की मौत, एक की आंखों की रोशनी गई, जहरीली शराब से मौत की आशंका

CHHAPRA : बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला छपरा से सामने आया है जहां एक बार फिर जहरीली शराब से संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना

बिहार : संदिग्ध हालत में शख्स की मौत, एक की आंखों की रोशनी गई, जहरीली शराब से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला छपरा से सामने आया है जहां एक बार फिर जहरीली शराब से संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के छोटा नौतन गांव की है। यहां एक शख्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है जबकि एक अन्य शख्स के आंखों की रोशनी चली गई है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतक शख्स त्रिभुवन राउत छोटा नौतन गांव का रहने वाला था जबकि आंखों की रोशनी खो चुका शख्स कर्णपुरा गांव का योगिन्द्र मांझी निवासी है। बताया जा रहा है कि मृत त्रिभुवन राउत शराब बेचने का काम करता था। आंखों की रोशनी खो चुके शख्स के परिजनों के मुताबिक मृतक त्रिभुवन और योगिन्द्र मांझी ने देसी शराब का सेवन किया था। हालांकि पुलिस के डर से मृतक त्रिभुवन रावत के परिजन मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले के छानबीन में जुट गई है हालांकि इस मामले में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब छपरा में इस तरह की घटना सामने आई है। पिछले दिनों छपरा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी जबकि कितने ही लोगों ने अपने आंखों की रोशनी खो दी थी।