ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

बिहार : सामूहिक शादी समारोह में बार-बालाओ ने देसी कट्टा लेकर जमकर लगाए ठुमके, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

BHAGALPUR : बिहार में अक्सर शादी ब्याह में बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन किया जाता है।ऐसे में कई बार कानून के उलंघन का मामला सामने आता है। यहां ग्रामीणों इलाकों में विवाह के म

बिहार : सामूहिक शादी समारोह में बार-बालाओ ने देसी कट्टा लेकर जमकर लगाए ठुमके, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अक्सर शादी ब्याह में बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन किया जाता है।ऐसे में कई बार कानून के उलंघन का मामला सामने आता है। यहां ग्रामीणों इलाकों में विवाह के मौके पर देसी कट्टे के साथ बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए हैं। इसके बाद इसका वीडियो और फोटो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में देशी कट्टे के साथ बार बालाओं के अश्लील डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णानंद स्टेडियम में सामूहिक बाल विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 30 जोड़े की शादी की गई। इसी दौरान बार-बाला का नृत्य का आयोजन भी रखा गया था। इसी में  बार बालाओं के अश्लील डांस का या वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


वहीं, इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति महिला डांसर को देशी कट्टा खुले आम देकर फायरिंग कर रहा है और नर्तकी हाथ में देसी कट्टा लेकर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगा रही है। जिसके बाद इस हर्ष फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसी चर्चा है की इस मामले की शिकायत मिलने के बाद भी सुलतानगंज थाना के पुलिसकर्मी मुकदर्शक बनकर रात भर इस अश्लील डांस का आनंद ले रहे थे। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।