ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत : गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर किया भारी बवाल

BEGUSARAI : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की दर्दनाक मौत हो गई। दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और जमकर

बिहार: सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत : गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की दर्दनाक मौत हो गई। दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना लखमीनिया गुप्ता बांध की है। 


मृतकों की पहचान मटिहानी थानाक्षेत्र के रामदीरी पंचायत-1 अन्तर्गत चकबल्ली दियारा वार्ड- 5 निवासी पवन राय के 27 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार एवं रामबली राय के 30 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार उर्फ कारी राय के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक आपस में चाचा भतीजे थे और सब्जी लेकर बिहट बाजार से घर लौट रहा थे। तभी तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को कुचल दिया।


बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले ही दोनों उत्तर प्रदेश से घर आए थे।  उनके घर में मुंडन कार्यक्रम था, इसी के सिलसिले में वह घर आए थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मौके पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।


पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जिस ऑटो से दोनों को ठोकर लगी थी, उसे जब्त कर लिया गया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता