ब्रेकिंग
टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपटेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंप

बिहार : रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, लोगों ने संचालकों को जमकर पीटा

CHHAPRA : खबर छपरा से है, जहां सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने सेक्स रैकेट संचालकों के साथ जमकर मारपीट की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प

बिहार : रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, लोगों ने संचालकों को जमकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : खबर छपरा से है, जहां सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने सेक्स रैकेट संचालकों के साथ जमकर मारपीट की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मारपीट में घायल हुए लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मामले में दो लोगों गिरफ्तार किया है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एसडीएस कॉलेज के पास की है।


दरअसल, एसडीएस कॉलेज के पास एक घर में लंबे दिनों से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रिहायशी इलाके में देह व्यापार का घिनौना कारोबार बिना किसी रोकटोक के फल फूल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने टाईगर मोबाइल के जवानों को इसकी जानकारी दी थी लेकिन पुलिस के जवान मौके पर आते तो थे लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट जाते थे।


स्थानीय लोगों के मुताबिक एसडीएस कालेज के पास कुछ महिलाओं के द्वारा इस सेक्स रैकेट को संचालित किया जा रहा था। हर रोज नए नए लोग यहां पहुंचते थे और थोड़ी देर बाद चले जाते थे। लोगों को जैसे ही इस बात की भनक लगी वे आक्रोशित हो गए और देह व्यापार के अड्डे पर हमला बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने देह व्यापार के कारोबार में लिप्त लोगों के साथ जमकर मारपीट की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।