PBKSvsRCB: अंतिम चार ओवर में मात्र एक बाउंड्री, भुवी-हेजलवुड की जोड़ी के सामने नतमस्तक हुए पंजाब के बल्लेबाज Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EC जल्द शुरू करेगा BLA-2 के लिए विशेष प्रशिक्षण शादी में सियासत का तड़का: लालू यादव के गाने पर वरमाला के बाद अचानक झूमने लगा दूल्हा, अपनी शादी को बना लिया यादगार Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News: भूमि विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में हड़कंप के बाद कई गिरफ्तारियां Dhanush: धनुष की फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग, राख में तब्दील हुआ सब कुछ Bihar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंची समाजसेविका सोनाली सिंह, खिलाड़ियों को किया सम्मानित Bihar News: बिहार के इन 59 उत्पादों को जल्द मिल सकता है GI Tag, लिस्ट में लिट्टी-चोखा से लेकर और भी बहुत कुछ खेत से काम कर लौटी बुजुर्ग तो गायब हो चुका था घर, लोगों ने कहा ‘नुकसान हुआ मगर किस्मत की धनी निकली बुढ़िया’
BEGUSARAI : इंसान को अपनी जिंदगी में हर कदम पर चुनौतियों का सामना पड़ता है लेकिन जब चुनौतियों का डटकर सामना किया जाए तो रास्ते आसान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बेगूसराय जिला पुलिस बल में तैनात महिला सिपाही ने। बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल बबली कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वह कर दिखाया जो अच्छे-अच्छे लोग सोंच भी नहीं पाते हैं। बबली ने साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो मंजिलें आसान हो जाती हैं।
दरअसल, बेगूसराय जिला पुलिस बल में तैनात कांस्टेबल बबली कठिन परिश्रम और मेहनत के बल पर डीएसपी बन गई है। बोधगया के भागलपुर निवासी रोहित कुमार की पत्नी बबली ने 2015 में खगड़िया में बतौर कांस्टेबल सेवा की शुरूआत की थी। बबली कांस्टेबल तो बन गई थी लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण उसने अपना प्रयास जारी रखा। वह लगातार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती रही और तीसरे ही प्रयास में उसे सफलता मिल गई। पारिवारिक जिम्मेवारियों को निभाते हुए कांस्टेबल बबली ने कठिन परिश्रम के बदौलत यह मुकाम हासिल किया।
बबली की इस सफलता पर बेगूसराय पुलिस महकमें में खुशी की लहर है। सिपाही से डीएसपी बनी बबली को राजगीर प्रशिक्षण केंद्र के लिए विरमित करने के पूर्व बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बबली को सम्मानित किया गया। एक बच्चे की मां बबली ने न सिर्फ अपना सपना साकार किया है बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं।