ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में कार सवार युवक ने महिला को सड़क किनारे उतारकर गोली मार दी। प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया जा रहा है, घायल महिला एसकेएमसीएच में भर्ती है और आरोपी फरार है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बखरी के समीप देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। कार सवार एक युवक ने साथ बैठी महिला को गाड़ी से उतारकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। 


सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल महिला अनीता कुमारी ने बताया कि वह वैशाली जिले के राजापाकड़ की रहने वाली है। 


वह अपने गांव के पड़ोसी अजीत कुमार के साथ कार से मधुबनी जिले के बासोपट्टी जा रही थी। बखरी पहुंचने पर अजीत कुमार ने गाड़ी रोकी, उसे सड़क किनारे ले जाकर गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगने के बाद महिला ने राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।


मामले को लेकर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि किसी विवाद के बाद महिला को कार से उतारकर गोली मारी गई है। घायल महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता