ब्रेकिंग
बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, वीडियो वायरलबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, वीडियो वायरलबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'

बिहार: पंजाब के स्वर्ण व्यवसायी से 35 लाख के आभूषण की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

GOPALGANJ: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव का

बिहार: पंजाब के स्वर्ण व्यवसायी से 35 लाख के आभूषण की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव का है जहां बेखौफ अपराधियों ने ऑटो से जा रहे पंजाब के स्वर्ण व्यवसायी को पिस्टल की नोक पर 35 लाख रुपए के आभूषण और 20 हजार रुपए नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थावे व उचकागांव थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित पंजाब के अमृतसर के तरन तारन रोड हरगुन ज्वेलर्स के थोक व्यवसायी अमरदीप सिंह हैं। जिनसे अपराधियों ने करीब 750 ग्राम सोने का जेवर और 20 हजार रुपए नकद लूट लिये और घटना को अंजाम देकर मौके से भाग खड़े हुए।


 ज्वेलरी कारोबारी मीरगंज शहर स्थित एक आभूषण दुकान में आभूषण की सप्लाई करने के बाद टेम्पू गोपालगंज जा रहे थे। यात्रियों को लेकर ऑटो जैसे ही गोपालगंज -मीरगंज मुख्य मार्ग पर वृन्दावन पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी पीछे से ओवरटेक कर बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर ऑटो को रोक दिया। एसपी आनंद कुमार की माने तो अमरदीप सिंह ज्वेलरी कारोबारी है जिनसे लूटपाट की गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।