1st Bihar Published by: Updated Apr 19, 2021, 5:20:48 PM
- फ़ोटो
PATNA : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अपर समाहर्ता रैंक के अफसरों को बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक छपरा में पदस्थापित विभागीय जांच के एडीएम भारत भूषण प्रसाद को सुपौल का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. इनके अलावा कैमूर के एडीएम अरविंद कुमार को बांका का बंदोबस्त पदाधिकारी बना दिया गया है.
