ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में हैं शामिल

SEOHAR: गुप्त सूचना के आधार पर शिवहर पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल दो अंतर जिला डकैत को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे थे। दोनों गिरफ्त

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में हैं शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: गुप्त सूचना के आधार पर शिवहर पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल दो अंतर जिला डकैत को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे थे। दोनों गिरफ्तार बदमाश लूट समेत कई गंभीर कांडों में शामिल रहे हैं।


एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे शिवहर जिला के टॉप टेन अपराधियों में शामिल 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। श्यामपुर भटहा थाना कांड संख्या 101/22 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त मो. रजाउल्लाह उर्फ टीपू सुल्तान को सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया गया।


टीपू सुल्तान की निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त अपराधी मो. जहांगीर को कलना चौक से गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया है कि दोनों गिरफ्तार अपराधी लूट समेत अन्य गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं। सीतामढ़ी एवं मधुबनी के कई थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार रजाउल्लाह पहले भी जेल जा चुका है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा