ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े 6 शातिर बदमाश, तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक युवती भी शामिल है। अपराधियों के पास से पुलिस ने त

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े 6 शातिर बदमाश, तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक युवती भी शामिल है। अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन कट्टा, 11 गोली, चाकू और बाइक समेत अन्य सामानों को बरामद किया है। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में स्थित मुर्गा फॉर्म के पास से सभी को पुलिस ने दबोचा है।


पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मांझागढ़ थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा गांव में कुछ अपराधी जमा हुए हैं और किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की जांच के बाद तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी कर 6 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार अपराधियों में से औरंगजेब उर्फ पमपम के खिलाफ हत्या, लूट समेत अन्य मामलों में 32 केस दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मोना प्रवीण नाम की एक महिला भी शामिल है, जो अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती थी। सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।