1st Bihar Published by: KK Singh Updated Mar 08, 2020, 1:28:45 PM
- फ़ोटो
ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। आरा रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस अभ्यर्थियों ने हंगामा किया है। पहली पाली की परीक्षा के बाद वापस लौटने के दौरान अभ्यर्थियों ने स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया है।
आरा रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों ने ट्रेन को वैक्यूम कर इंजन पर चढ़ने की कोशिश की है। वहीं ट्रेन की बोगी में जबदस्ती घुसने की कोशिश अभ्यर्थियों ने की है। आरा स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। सारी व्यवस्था ध्वस्त होती दिख रही है। पुलिस के काफी मशक्कत के बाद अभ्यर्थियों को रेल के इंजन से उतारा है।
बता दें कि पिछली बार पुलिस परीक्षा के दौरान भी ट्रेनों में पुलिस अभ्यर्थियों ने कई स्टेशनों पर हंगामा किया था। कई ट्रेनों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आय़ी थी। इसके बाद दूसरे चरण में प्रशासन ने पिछली बार के मुकाबले ज्यादा तगड़ी तैयारी की है। परीक्षा के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है।