ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार: पिता की दूसरी शादी से दुखी होकर युवक ने दे दी जान, गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला शव

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां पिता की दूसरी शादी से आहत एक युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मंगलवार की दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला युवक अपनी नानी के

बिहार: पिता की दूसरी शादी से दुखी होकर युवक ने दे दी जान, गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां पिता की दूसरी शादी से आहत एक युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मंगलवार की दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला युवक अपनी नानी के घर पहुंचा था और बुधवार की सुबह लोगों ने उसका शव पेड़ से लटका पाया। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली मार्ग की है।


युवक की पहचान समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र स्थित धमौन डीह गांव निवासी बुधन राय के 18 साल के बेटे दिलक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलक की मां के निधन के बाद उसके पिता बुधन राय ने दूसरी शादी कर ली थी। दिलक पिता की दूसरी शादी से परेशान रहता था। मंगलवार को वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला और अपनी नानी के घर वैशाली के बिद्दूपुर पहुंच गया।


दिलक ने पिता की करतूत की जानकारी अपनी नानी और घर के अन्य लोगों को दी लेकिन जब वहां से भी उसे निराशा हाथ लगी तो उसने अपनी जान दे दी। बुधवार की सुबह दिलक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता