ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग,कहा - दरभंगा जाकर दिलवाएंगे न्याय Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले.. IND vs PAK: मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए क्यों लौट आए सूर्या और शिवम? कप्तान ने खुद किया खुलासा.. Bihar News: दरभंगा में यूट्यूबर ने मंत्री जीवेश कुमार पर लगाया पिटाई का आरोप, जमकर हुआ बवाल

बिहार: पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध पड़ा भारी, एनिवर्सरी से ठीक पहले करा दी पति की हत्या

1st Bihar Published by: Updated Mon, 16 May 2022 02:29:28 PM IST

बिहार: पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध पड़ा भारी, एनिवर्सरी से ठीक पहले करा दी पति की हत्या

- फ़ोटो

JEHANABAD: रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना जहानाबाद से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने शादी की पहली मैरिज एनिवर्सरी से ठीक पहले पति को ऐसा गिफ्ट दे डाला, जिसे जानकर हर कोई दंग है। ब्वॉयफ्रेंड के प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। नालंदा के एकंगरसराय-हिलसा रोड में वारदात को अंजाम दिया गया। इधर, मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के गिरफ्तार कर लिया है।


मृतक की पहचान जबानाबाद निवासी जानकी महतो के 26 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास की शादी पिछले साल 21 मई को नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र निवासी अनुष्का कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में विकास को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। मृतक विकास पत्नी से उसके प्रेमी से दूर रहने की हिदायत देता था लेकिन पत्नी को प्रेमी से दूर रहना मंजूर नहीं था।


पति के लाख समझाने के बाद अनुष्का मानने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। इसी बीच एक दिन अनुष्का अपने मायके चली गई। रविवार को अचानक उसने पति विकास को फोन कर ससुराल आने की बात कह नालंदा बुलाया। जिसके बाद विकास अपनी स्कूटी पर सवार होकर नालंदा जाने के लिए घर से निकल गया। इसी दौरान एकंगरसराय-हिलसा रोड पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद विकास के परिजन नालंदा पहुंचे और शव को जहानाबाद लेकर आ गए। इसी बीच अनुष्का जब जहानाबाद पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अनुष्का से कड़ी पूछताछ में जुटी है।