ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बिहार: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, धारदार हथियार से अपने ही प्राइवेट पार्ट को काट डाला

MADHEPURA: हैरान कर देने वाली खबर मधेपुरा से सामने आई है, जहां पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक पति ने गुस्से में आकर अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। इतना ही नहीं शख्स ने कटे

बिहार: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, धारदार हथियार से अपने ही प्राइवेट पार्ट को काट डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: हैरान कर देने वाली खबर मधेपुरा से सामने आई है, जहां पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक पति ने गुस्से में आकर अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। इतना ही नहीं शख्स ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को अपने कुलदेवता को चढ़ा दिया। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब शख्स के कराहने की आवाज उन्होंने सुनी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी नगर की है।


बताया जा रहा है कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी नगर निवासी कृष्णा वासुकी पंजाब रहकर काम करता है। दो महीने पहले वह पंजाब से अपने घर लौटा था। इसी बीच एक दिन कृष्णा वासुकी की गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी अनिता देवी अपने मायके चली गई थी। पत्नी को घर में नहीं देख कृष्णा वासुकी गुस्से से पागल हो गया और रात में खाना खाने के बाद धारदार हथियार से अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इसके बाद घर में मौजूद कुलदेवता के स्थान पर कटे हुए प्राइवेट पार्ट को चढ़ा दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वहां से भी डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है। उधर, इस घटना के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

टैग्स