ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Nigrani Action: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष से ले रहा था 50 हजार का नजराना

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर सहकारिता पदाधिकारी को अरेस्ट किया है। सहकारिता पदाधिकारी पैक्स अध्य

Bihar Nigrani Action: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष से ले रहा था 50 हजार का नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर सहकारिता पदाधिकारी को अरेस्ट किया है। सहकारिता पदाधिकारी पैक्स अध्यक्ष से रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा।


दरअसल, सिलाव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सहकारिता पदाधिकारी बिहार शरीफ के ममता पेट्रोल पंप के पास से पैक्स अध्यक्ष से रिश्वत ले रहा था, तभी निगरानी की टीम वहां पहुंच गई और रिश्वत के पैसों के साथ आरोपी सहकारिता पदाधिकारी को गिरफ्तार किया।


निगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि गोरम पंचायत के पैक्स चुनाव के वोटर लिस्ट में 14 लोगों का गलत नाम था, जिसे हटाने के एवज में सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने गोरमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।


पैक्स अध्यक्ष ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद जांच में आरोप सही पाया गया। जिसके बाद पटना से नालंदा पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बुधवार को जब सहकारिता पदाधिकारी ममता पेट्रोल पंप के पास पैक्स अध्यक्ष से 50 हजार रुपये घूस ले रहा था, तभी रंगेहाथ पकड़ा गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता