ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar News: नालंदा में 300 रुपये की खातिर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 6 लोग घायल

NALANDA: खबर बिहार के नालंदा की है जहां महज 300 रुपए की खातिर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वही 6 लोग घायल हो गए। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव की है। जहां सदन

Bihar News: नालंदा में 300 रुपये की खातिर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 6 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: खबर बिहार के नालंदा की है जहां महज 300 रुपए की खातिर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वही 6 लोग घायल हो गए। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव की है। जहां सदन मिस्त्री के यहां गांव के ही मिठू यादव का 300 रुपये बकाया था। उसी बकाया पैसे को मांगने मिठू यादव और उसके सहयोगी नशे की हालत में सदन मिस्त्री के घर के पास पहुंचा था।


 बकाया पैसे की जब मांग करने लगा तब सदन मिस्त्री द्वारा बाद में रुपये लौटने की बात कही गई तब लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारकर लहू लुहान कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आये परिवार के 6 लोग जख़्मी हो गए। सभी लोगों को इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल ले जाया गया।


 जहां चिकित्सक ने सदन मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र का आरोप है पिता जी घर के पास बैठे थे उसी दौरान 300 रुपये मांगने मिठू यादव और उसके सहयोगी आये रुपया नही देने पर पिट पिट कर जान लेलिया।इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिलने के  बाद आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।