ब्रेकिंग
खेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, तेज बारिश में घटनास्थल पर पहुंचे SP मनीषछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरास्टे होम में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, मौके से पकड़े गये 15 युवक-युवतियां, संचालक गिरफ्तारगंडक में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, बेतिया में NDRF तैनाती की तैयारी, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन खेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, तेज बारिश में घटनास्थल पर पहुंचे SP मनीषछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरास्टे होम में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, मौके से पकड़े गये 15 युवक-युवतियां, संचालक गिरफ्तारगंडक में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, बेतिया में NDRF तैनाती की तैयारी, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन

Bihar News: धनतेरस के दिन अरवल में बड़ा हादसा, ट्रक ने स्कॉर्पियों में मारी जोरदार टक्कर, 7 लोग घायल

ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है जहां एक ट्रक ने स्कॉर्पियों में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 7 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। सभी घायलों को अरवल सदर अस्पताल में

Bihar News: धनतेरस के दिन अरवल में बड़ा हादसा, ट्रक ने स्कॉर्पियों में मारी जोरदार टक्कर, 7 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है जहां एक ट्रक ने स्कॉर्पियों में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 7 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। सभी घायलों को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे हैं। घटना एनएच-139 के पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग की है। 


जहां धनतेरस के दिन सदर थाना क्षेत्र के बनिया बिगहा गांव के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार परासी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की रहने वाली महिला लक्ष्मिया देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद पूर्व मुखिया की गाड़ी से महिला को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल जाने के दौरान बनिया बिगहा के पास मुखिया की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गये। 


घायलों की पहचान ड्राइवर जितेंद्र कुमार, शिवपूजन पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र पासवान,23 वर्षीय गोविंद कुमार, रमेश पासवान, सुरेश पासवान के 35 वर्षीय पुत्र धर्मजीत कुमार, तेज नारायण प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता