ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar News: रैगिंग के बाद रणक्षेत्र बन गया बिहार का इंजीनियरिंग कॉलेज, पुलिस पर प्राचार्य और छात्रों की पिटाई का आरोप

BHAGALPUR: भागलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में रैंगिग के विवाद को सुझाने पहुंची पुलिस ने न सिर्फ छात्रों को कॉलेज परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बल्कि कॉलेज के प्रिंसिपल को भी पुलिस ने

Bihar News: रैगिंग के बाद रणक्षेत्र बन गया बिहार का इंजीनियरिंग कॉलेज, पुलिस पर प्राचार्य और छात्रों की पिटाई का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में रैंगिग के विवाद को सुझाने पहुंची पुलिस ने न सिर्फ छात्रों को कॉलेज परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बल्कि कॉलेज के प्रिंसिपल को भी पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियो द्वारा प्राचार्य के साथ गाली गलौज करने का भी आरोप है। पुलिस की पिटाई में आधा दर्जन से आधिक शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए हैं।


दरअसल, पूरा मामला भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का है, जहां एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल-6 में रैंगिग की खबर मिलने के बाद प्राचार्य और कॉलेज प्रबंधन के लोग पहुंचे थे। इस दौरान कॉलेज के सीनियर छात्र भी मौजूद थे। छात्रों को समझाने के बाद सभी वहां से निकल गए। 


इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस कॉलेज परिसर में पहुंच गई। इसकी खबर मिलने के बाद प्राचार्य कुछ सीनियर छात्रों के साथ वहां पहुंचे तो पुलिस ने सीनियर छात्रों के साथ साथ प्राचार्य को भी पीटा और उनके साथ गाली गलौज की। देखते ही देखते पूरा कॉलेज परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


प्राचार्य ने कहा कि उन्हों ने पुलिस वालों को बताया भी कि वह प्राचार्य हैं बावजूद उनकी पिटाई की गई है। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने के साथ साथ एएसपी और विभाग से घटना की शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वे और कॉलेज के फैकल्टी इस घटना से काफी आहत हुए हैं। पूरे मामले पर सिटी एसपी रामदास ने कहा है कि कॉलेज प्रबंधन की तरफ से लिखित शिकायत मिलने पर जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता