ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Monsoon: बिहार के 20+ जिलों में नहीं हुई पर्याप्त वर्षा, अब भी बरकरार है सूखे का खतरा Bihar News: बिहार में यहां 8 सड़कों का निर्माण, खर्च होंगे ₹15.58 करोड़ Elvish Yadav Attack: क्यों हुआ एल्विश यादव के घर हमला? अमेरिका में गैंगस्टर भारत में हुई फायरिंग; जानिए... पूरी डिटेल Bihar Job: बिहार के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका, इन स्नातक स्तरीय पदों के लिए आवेदन आज से शुरू.. Bihar Weather: सोमवार को बिहार के इन जिलों में भारी वर्षा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान

बिहार नगर निकाय चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग आज, 68 निकायों में हो रहा मतदान

1st Bihar Published by: Updated Wed, 28 Dec 2022 07:25:56 AM IST

बिहार नगर निकाय चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग आज, 68 निकायों में हो रहा मतदान

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की आज वोटिंग है। 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों में आज मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर सुबह से ही चहल पहल देखने को मिल रहा है। मतदानकर्मी अपनी ड्यूटी पर लग गए हैं। इस चरण में 23 जिलों में 7088 बूथों के साथ-साथ 286 चलंत बूथों पर वोटिंग होगी। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।



आपको बता दें, इस चरण में 1665 पदों के लिए 11,127 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें 14 वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार का निर्विरोध चुने जा चुके हैं। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भी ईवीएम के माध्यम से ही वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं, गया जिले की बात करें तो डोभी, फतेहपुर नगर पंचायत में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होनी है।



पहले चरण के चुनाव की तरह दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने तैयारी की है। इसके लिए 6 हजार पुलिस पदाधिकारी और 22 हजार पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। अंतिम और दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव 23 जिले,17 नगर निगम,2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायतों में होगा। चुनाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। 23 जिलों में 17 महापौर, 17 उप महापौर, 2 नगर परिषद अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष, 49 नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव हो रहा है।