ब्रेकिंग
Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया

बिहार में श‍िक्षक और प्रधान शिक्षकों की बंपर बहाली, शिक्षा मंत्री ने कर दिया ऐलान

BIHAR: बिहार में शिक्षक बनने का सपना लिए बैठे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी है कि राज्य में 83,300 पदों पर शिक्षक, प्रधान शिक्षक

बिहार में श‍िक्षक और प्रधान शिक्षकों की बंपर बहाली, शिक्षा मंत्री ने कर दिया ऐलान
First Bihar
2 मिनट

BIHAR: बिहार में शिक्षक बनने का सपना लिए बैठे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी है कि राज्य में 83,300 पदों पर शिक्षक, प्रधान शिक्षक और शारीरिक अनुदेशकों की जल्द बहाली निकलने वाली है। ये नियुक्ति प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग के ज़रिये होगी, जिसमें कुछ पदों पर जुलाई में ही भर्ती करा ली जाएगी। 


दरअसल, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान मांग पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए बताया कि बिहार में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत शिक्षकों की बहाली जारी है। छठे चरण के तहत अब तक लगभग 42000 से ज्यादा शिक्षकों हो चुकी है। 


आपको बता दें कि 15 दिनों के अंदर ही 3000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। इसकी जानकारी खुद विजय कुमार चौधरी ने दी है। गौर करने वाली बात यह भी है कि बिहार में इस बार 40,000 से अधिक प्रधान शिक्षकों के पद पर बहाली हो रही है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। बीपीएससी के माध्यम से इन पदों पर जल्द ही बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इंटर स्तरीय स्कूल के लिए 5300 पदों पर प्रिंसिपल्स की बहाली होगी। इसको लेकर बीपीएससी ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए 30,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 8386 पदों पर फिजिकल टीचर्स की नियुक्ति होनी है। सभी विद्यालयों में एक-एक शिक्षक की बहाली की जाएगी। अब तक की बात करें तो तीन हजार शारीरिक शिक्षक अनुदेशकों बहाल किए जा चुके हैं। 

टैग्स