ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

बिहार में 30 जुलाई को चयनित शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 32 हजार कैंडिडेट्स का सपना होगा साकार

PATNA: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में 32 हजार 700 पदों पर अंतिम रूप से चयन किए शिक्षक अभ्यर्थियों को अब 30 जुला

बिहार में 30 जुलाई को चयनित शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 32 हजार कैंडिडेट्स का सपना होगा साकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में 32 हजार 700 पदों पर अंतिम रूप से चयन किए शिक्षक अभ्यर्थियों को अब 30 जुलाई को नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाएगा। दरअसल नियोजन की ये प्रक्रिया जुलाई 2019 से चल रही है। वहीं गुरुवार को शिक्षा विभाग ने संशोधित सूचि जारी किया है। इसके अनुसार 22 जुलाई तक नियोजन इकाई की तरफ से अनुमोदित मेधा सूची, विद्यालय एवं विषयवार एनआईसी की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। 25 जुलाई को नगर निगम नियोजन इकाई में काउंसिलिंग और 26 जुलाई को नगर निकाय नियोजन इकाई में होगी। यह प्रक्रिया 27 जुलाई को जिला परिषद नियोजन इकाई द्वारा पूरी कर ली जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों से सहमति पत्र मिलने के बाद मेधा क्रम में नियोजन पत्र 30 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा। 



शिक्षा विभाग के उप सचिव ने जो अधिसूचना जारी किया है, उसके मुताबिक़ न्यायालय के आदेश पर जो आवेदन आए हैं, उन्हें नियोजन इकाई औपबंधिक मेधा सूची में शामिल करे। एक ही कैंडिडेट का कई नियोजन इकाई में चयन होने और उसके एक में नियुक्ति लेने पर शेष में पद खाली रह जाने को लेकर भी विभाग ने निर्देश दिया है।



मेधा सूची के मुताबिक़ शिक्षक कैंडिडेट्स को मूल प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए आना होगा। अगर वे आने में असमर्थ रहे तो उनका नाम अनुमोदित मेधा सूची से हटा दिया जाएगा और विषयवार, कोटिवार मेधा सूची बनाई जाएगी। 

टैग्स