ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार में वर्दीधारी भी सुरक्षित नहीं! घर में घुसकर बदमाशों ने लूट ली पुलिसकर्मी की पिस्टल

PATNA: बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। राजधानी प

बिहार में वर्दीधारी भी सुरक्षित नहीं! घर में घुसकर बदमाशों ने लूट ली पुलिसकर्मी की पिस्टल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। राजधानी पटना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी से उसकी सरकारी पिस्टल लूट ली और मौके से फरार हो गए हालांकि आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस के जवान प्रदीप की पोस्टिंग मोकामा थाने में है और फिलहाल वह पटना के जक्कनपुर थाने में तैनात है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में ही वह किराए के मकान में रहता है। बुधवार को जब प्रदीप अपने कमरे में मौजूद था, तभी दो बदमाश उसके कमरे में घुसे और जबरन उससे सरकारी पिस्टल छीन लिया। इस वारदात को लेकर अन्य तरह की चर्चाएं भी की जा रही हैं। 


चर्चा है कि जिन दो लोगों ने पिस्टल लूटा वे प्रदीप के परिचित हैं और पैसों के लेनदेन को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पिस्टल के लूटे जाने के बावजूद बुधवार की देर रात तक सिपाही प्रदीप ने थाने में केस दर्ज नहीं कराया था। पूरे मामले पर जक्कनपुर थानाध्यक्ष सुदामा सिंह ने बताया कि देर रात पिस्टल चोरी होने की खबर आई थी, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।