ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार में वज्रपात से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये की मदद

PATNA: बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रही है और लोगों को घर से बाहर ना निकलने की अपील कर रही है। आज भी कई जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। इस दौरान ठनके

बिहार में वज्रपात से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये की मदद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रही है और लोगों को घर से बाहर ना निकलने की अपील कर रही है। आज भी कई जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। इस दौरान ठनके भी गिरे। वज्रपात की चपेट में आने से बिहार में 9 लोगों की मौत हो गयी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आज मृतकों की संख्या बिहार में 9 बतायी गयी है। 


सरकारी आंकड़ों की माने तो बांका और बक्सर में 2-2, भागलपुर-रोहतास-जहानाबाद-औरंगाबाद और जमुई में 1-1 व्यक्ति की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की और मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। 


उन्होंने लोगों से यह अपील भी की है कि वो खराब मौसम में सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव को लेकर समय-समय पर आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया जा रहा है और कई सुचनाएं जारी की जा रही है। उन सूचनाओं पर अमल करने की बात मुख्यमंत्री ने कही। यह भी कहा कि खराब मौसम में अपने-अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। घर से बाहर ना निकलें। 


वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार रोहतास में वज्रपात से कुल 6 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में दो महिला भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार करगहर में विमला देवी, रोहतास थाना के नागाटोली में राजकुमारी देवी, दावथ में रंजन सिंह यादव, काराकाट के वेनसागर में कामता ठाकुर, काराकाट के हरिहरपुर में बाल्मीकि सिंह, सूर्यपुरा के पड़रिया में पप्पू कुमार और 78 वर्षीय बुजुर्ग कामता शर्मा की मौत ठनका गिरने से हो गई है। 

टैग्स