Bihar Politics: ‘लालू-राबड़ी के राज में बिहार के आधा दर्जन चीनी मिलों में लटक गया था ताला’ मंत्री संतोष सुमन का आरजेडी पर बड़ा हमला Bihar Politics: ‘लालू-राबड़ी के राज में बिहार के आधा दर्जन चीनी मिलों में लटक गया था ताला’ मंत्री संतोष सुमन का आरजेडी पर बड़ा हमला Bihar Crime News: बिहार में शादी से पहले फरार हो गया दूल्हा, मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन; थाने पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार में शादी से पहले फरार हो गया दूल्हा, मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन; थाने पहुंचा मामला PATNA: खुशरूपुर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को दिया गया था अंजाम बिहार में देह व्यापार और मानव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक महिलाएं और पुरुष मुक्त, गिरोह बेनकाब Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर जिला मत्स्य पदाधिकारी, घूस लेते रंगेहाथ हुआ अरेस्ट मधुबनी में पान-गुटखा की दुकान से बिक रहा था गांजा, दो सगे भाईयों को पुलिस और SSB ने दबोचा Bihar News: तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री हादसे में रोहतास के तीन मजदूर अब भी लापता, परिजनों से मिले बिहार सरकार के मंत्री बेतिया: स्कूल में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, दर्जनों ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से की छात्रों की पिटाई
1st Bihar Published by: Updated Wed, 16 Nov 2022 07:24:53 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में ठंड की धमाकेदार एंट्री हो गई है। राज्य के अंदर पारा तेजी के साथ नीचे लुढ़का है। पछुआ और उत्तर पछुआ हवा की वजह से राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में ठंड बढ़ी है। बिहार के 22 जिलों का तापमान तेजी से नीचे आया है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है की न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर रहने से लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं।
मंगलवार को राजधानी पटना के अधिकतम और यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री जबकि अधिकतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को 22 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जिससे ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी है। बांका जिला 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। इसके अलावा सीवान, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सीतामढ़ी, वैशाली, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, सबौर, बांका, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
तापमान गिरने के वजह से पटना के स्कूलों में टाइम टेबल भी बदला है। कार्मेल हाईस्कूल प्रशासन ने मंगलवार को सभी अभिभावकों को संदेश देकर स्कूल समय में बदलाव की जानकारी दी। केजी वन और केजी टू की कक्षाएं सुबह 8.20 से चलेंगी। वहीं कक्षा एक से 12वीं तक 7.45 से कक्षाएं संचालित होंगी। वहीं एक से पांचवी तक 1.45 बजे और छठी से 12वीं तक दो बजे छुट्टी होगी। वहीं केंद्रीय विद्यालय में भी अब सुबह 7.30 बजे से कक्षाएं चलेंगी। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में बुधवार को 1.30 बजे छुट्टी होगी।