ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

SASARAM: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग अलग हिस्सों से सड़क हादसे में मौत की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग अलग हिस्सों से सड़क हादसे में मौत की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां सड़क पार करने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिम पुल के पास की है।


मृतक की पहचान कछवा गांव निवासी मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मो. अंसारी गुरुवार को किसी काम से बाहर निकला था। वह पैदल ही सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हादसे के बाद फरार हुए ट्रक ड्राइवर को तलाश कर रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता