ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार में एकसाथ 51 लोग गिरफ्तार, शराब बेचने और पीने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के अवैध कारोबारी और शराब पीने के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गोपालगंज पुलिस ने शराब बेचने और पीने के आ

बिहार में एकसाथ 51 लोग गिरफ्तार, शराब बेचने और पीने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के अवैध कारोबारी और शराब पीने के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गोपालगंज पुलिस ने शराब बेचने और पीने के आरोप में पुलिस ने एक साथ 51 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के गिरफ्तार होने के बाद शराब के अवैध कारोबार और उसका सेवन करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उत्पाद पुलिस ने शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान उत्पाद पुलिस ने शराब बेचने और पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र से 51 लोगों को गिरफ्तार किया। 51 लोगों में 37 शराब पीने और 14 शराब बेचने वाले लोग शामिल हैं।


गिरफ्तार सभी 51 अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून पिछले कई वर्षों से लागू है। बावजूद इसके शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। दूसरे राज्यों से शराब की खेल लगातार बिहार पहुंच रही है जबकि शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार में जहरीली शराब पीने से अबतक कितने ही लोगों की जान जा चुकी है लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं।