ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार में प्रधान शिक्षक पद के लिए आवेदन का डेट बढ़ाया गया, बीपीएससी ने जारी किया आदेश

PATNA: बिहार के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गयी है। प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति कर रही बीपीएससी ने इसकी अधिसूचना

बिहार में प्रधान शिक्षक पद के लिए आवेदन का डेट बढ़ाया गया, बीपीएससी ने जारी  किया आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गयी है। प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति कर रही बीपीएससी ने इसकी अधिसूचना जारी की है। वहीं ऑनलाइन किये गये आवेदन को शुद्ध या एडिट करने के लिए भी समय सीमा बढ़ी दी गयी है। 


BPSC यानि बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि को दस दिनों के लिए बढ़ाया है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल तय किया गया था। अब आयोग ने आवेदकों को 10 दिनों का और समय देते हुए ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तिथि को 22 अप्रैल को बढ़ाकर 2 मई कर दिया है।


बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने प्रधान शिक्षक पद के लिए किये गये ऑनलाइन आवेदन में शुद्धि या एडिट करने की तारीख को भी बढ़ाया है. पहले आवेदकों को 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन को शुद्ध या एडिट करने करने की छूट दी गयी थी।


अब इसे बढ़ाकर 9 मई कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए बाकी जरूरी और विस्तृत निर्देश यथावत रखी गयी है. आवेदन के लिए आखिरी तिथि 2 मई है, इसके बाद एडिट करने के लिए 3 मई से 9 मई तक लिंक उपलब्ध रहेगा। 


टैग्स