ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

बिहार में पॉलिटिकल पोस्टर वॉर, JDU ने भय बनाम भरोसा का दिया नारा

PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है. जेडीयू और आरजेडी के बीच पॉलिटिकल पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. मंगलवार को पटना की सड़कों पर सीएम नीत

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है. जेडीयू और आरजेडी के बीच पॉलिटिकल पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. मंगलवार को पटना की सड़कों पर सीएम नीतीश कुमार लापता होने के पोस्टर्स लगाये गये थे, ऐसा माना जा रहा है कि आरजेडी की तरफ से ही नीतीश कुमार लापता के पोस्टर्स लगवाये गये थे.


अब जेडीयू ने भी नया पोस्टर जारी किया है. जेडीयू ने 15 साल बनाम 15 साल के शासन को दिखाते हुए आरजेडी की तुलना गिद्ध से की है. वहीं जेडीयू ने खुद को कबूतर दिखाते हुए शांति का प्रतीक बताया है. जेडीयू की ओर से जारी किये गये इस पोस्टर में जेडीयू ने आरजेडी के 15 साल के शासन को भाई का शासन बताया है जबकि नीतीश कुमार के 15 साल के शासन को भरोसे का प्रतीक बताया है. जेडीयू की तरफ से पोस्टर जारी होने के बाद अब दोनों ही पार्टियों में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है.


आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को पटना के कई जगहों पर 'नीतीश कुमार लापता' के कई पोस्टर लगाये गये थे. इन पोस्टर्स में नीतीश कुमार को अंधा, गूंगा, बहरा करके संबोधित किया गया था. नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर नीतीश की चुप्पी को लेकर ये पोस्टर चिपकाया गया था. पोस्टर में लिखा गया था कि लापता नीतीश कुमार को ढूंढ़ने वालों का बिहार सदा आभारी रहेगा. पोस्टर में नीतीश कुमार को अदृश्य भी बताया गया था. 


टैग्स