ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

बिहार में नीतीश-तेजस्वी कर रहे नियुक्ति घोटाला, विजय सिन्हा ने खोल दी पोल

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। इसी बीच अब बीजेपी ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया है। इसी कड़ी में अब न

बिहार में नीतीश-तेजस्वी कर रहे नियुक्ति घोटाला, विजय सिन्हा ने खोल दी पोल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। इसी बीच अब बीजेपी ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया है। इसी कड़ी में अब नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि जिस नियुक्ति पत्र को शिवदीप लांडे ने अपने कार्यालय में बांटा था उसी नियुक्ति पत्र को नीतीश-तेजस्वी की सरकार फिर से बांट रही है।




विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार की मंशा साफ है। जिस बहाली की नियुक्ति पत्र वो बांट रहे हैं उसका विज्ञापन कब निकाला गया, फाइनल रिजल्ट कब जारी की गई इन तमाम चीजों का श्वेत पत्र जारी कर बिहार की जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि ये घोटाला वाली नियुक्ति पत्र है। सिन्हा ने नीतीश कुमार से कहा कि चालक बनिये, चालाक नहीं। आप नियुक्ति पत्र बांटकर लोगो को भ्रमित कर रहे हैं। साथ ही सिन्हा ने ये भी सवाल पूछ दिया है कि नीतीश कुमार 4 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षक को परमानेंट क्यों नही कर रहे हैं ? भारतीय जनता पार्टी सदन के अंदर हमेशा नीतीश सरकार को सावधान करती रही लेकिन नीतीश कुमार के जिद के कारण बिहार बर्बाद हो रहा है।




वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार झूठ की सरकार है। दोबारा नियुक्ति पत्र बांटकर ये लोग नियुक्ति घोटाला कर रहे हैं। जिस तरीके से 10 हज़ार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को नियुक्ति, जिला आवंटन और वेतन उठाने के बाद उन्हें दोबारा नियुक्ति पत्र दी जा रही है। चाचा भतीजा बिहार की जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 9 हज़ार से ज्यादा मेडिकल कर्मियों और पंचायत विभाग के कर्मियों को जो नियुक्ति पत्र बांटा गया उनकी नियुक्ति भी पहले ही हो चुकी है। 

टैग्स