Bihar News: लापरवाही या मनमानी? करोड़ों की लागत से बनी सदर अस्पताल बिल्डिंग हो रही बर्बाद, विभाग बिल्कुल मौन Patna Pink Bus: महिलाओं के लिए पटना में शुरू हुई VIP बस सेवा! इतना सस्ता किराया कि यकीन नहीं होगा! Bihar Jharkhand Trains Cancelled: बिहार-झारखंड रुट की ये ट्रेनें 12 दिनों तक बंद, जानें वजह... BN College bomb blast case: पटना बीएन कॉलेज बमकांड का मुख्य आरोपी दीपक गिरफ्तार, जहानाबाद के दो अन्य छात्र भी हिरासत में Road Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 3 युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे Bihar News: शिवहर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस Short Term Courses After 12th: 12वीं के बाद करियर की नई राह: शॉर्ट-टर्म कोर्स से जल्दी नौकरी और बढ़िया सैलरी Bihar-Nepal Border: बिहार घुसने की फिराक में 10 से ज्यादा आतंकी, सीमा पर हाई अलर्ट Bihar crime: प्रशिक्षु दारोगा की बहन की हत्या का खुलासा ,बचपन का दोस्त निकला कातिल Patna Junction: कल से बदल जाएगी पटना जंक्शन की यातायात व्यवस्था, अब जाम को कहिए हमेशा के लिए अलविदा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 02 Jun 2024 08:08:12 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार को लेकर लगभग सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस दफे एग्जिट पोल में एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। एक बार फिर से एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल चिराग पासवान को लेकर हो रहा है। आखिर पांच सीटों पर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की पार्टी का क्या हुआ?
दरअसल,लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। हालांकि कई एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जो बिहार में चिराग पासवान के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इस सर्वे में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को सभी 5 सीटें मिल रही हैं।
जानकारी हो कि इस सर्वे में चिराग पासवान की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत की है। उनकी पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सर्वे में पांचों सीटें उनके खाते में जाती दिख रही हैं। अपने पिता रामविलास पासवान की लिगेसी को संभालने में वह कामयाब दिखते नजर आ रहे हैं। चिराग फिलहाल सभी सीटों पर बहुमत में नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) ने जमुई, हाजीपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली में अपने कैंडिडेट उतारे थे। इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 और आइएनडीआइए को सात से दस सीटों का अनुमान किया गया है। जबकि सी वोटर के मुताबिक NDA को बिहार में 34 से 38 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडिया को 3 से 5 सीटें मिल रही हैं।