ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में मौसम का मिजाज बदला : अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से मिलेगी राहत : तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

PATNA : सोमवार से बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज पूर्वा हवा के कारण भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार से अगले पांच दिनों तक बिहार के अधिकतर इला

बिहार में मौसम का मिजाज बदला : अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से मिलेगी राहत : तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : सोमवार से बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज पूर्वा हवा के कारण भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार से अगले पांच दिनों तक बिहार के अधिकतर इलाकों में तेज आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं। जिससे अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को उत्तर बिहार के कुछ जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं मंगलवार को पटना समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।


आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को सुरक्षित कर लें। आईएमडी ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। बिजली चमकने या मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।