बिहार में मछुआरों को जल्द मिल सकती है कई सुविधाएं, लोकसभा में रूडी और ललन सिंह ने मामला उठाया तो गिरिराज ने दिया भरोसा

1st Bihar Published by: Updated Mar 17, 2020, 2:11:34 PM

बिहार में मछुआरों को जल्द मिल सकती है कई सुविधाएं, लोकसभा में रूडी और ललन सिंह ने मामला उठाया तो गिरिराज ने दिया भरोसा

- फ़ोटो

DELHI : बिहार में मछुआरों को सरकारी स्तर पर जल्द ही कई सुविधाएं मिल सकती हैं. लोकसभा में आज मछुआरों को सरकारी स्तर पर सुविधा मुहैया कराए जाने का मामला उठा तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसका आश्वासन दिया है.


दरअसल लोकसभा में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इस मामले को उठाते हुए सरकार के सामने यह मांग रखी कि बिहार में नदियों के किनारे मछुआरों की सुविधा के लिए जेट्टी का निर्माण कराया जाए. राजीव प्रताप रूडी की मांग पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जवाब देते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार ऐसा कोई प्रस्ताव केंद्र के पास भेजती है तो निश्चित तौर पर इस दिशा में आगे पहल की जाएगी.


मछुआरों के मामले पर लोकसभा में जिस वक्त चर्चा हो रही थी उस वक्त जेडीयू के सांसद ललन सिंह भी उठ खड़े हुए. ललन सिंह ने कहा कि मछुआरों के सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार के नीतिगत फैसले के बारे में जवाब मांगा. ललन सिंह ने कहा कि अगर इसके बावजूद केंद्र सरकार यह चाहती है कि राज्य की तरफ से कोई प्रस्ताव भेजा जाए तो निश्चित तौर पर ऐसा प्रस्ताव केंद्र के पास भेजा जाएगा. ललन सिंह के सवाल पर गिरिराज सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि नदी किनारे मछुआरों के लिए जेट्टी और अन्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर पहले से ही केंद्र सरकार की नीति स्पष्ट है लेकिन राज्य सरकार के तरफ से अगर प्रस्ताव आता है तो इस पर जल्द पहल की जाएगी.

बता दें कि जेट्टी का निर्माण समुद्री इलाके में मछुआरे के लिए बनाई जाती है. इसी प्रकार से बिहार की नदियों में मछली पकड़ने वाले मछुआरे के लिए जेट्टी निर्माण कराए जाने की मांग उठी.