ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, इलेक्शन को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर

PATNA: लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। भारत निर्वाचन आयोग किसी भी वक्त चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर चुनाव की तैयारियां तेज

बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, इलेक्शन को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। भारत निर्वाचन आयोग किसी भी वक्त चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकसभा का निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और तमाम तरह की तैयारियों में जुट गया है।


दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पटना जिला प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर कई रणनीतियां बनाई जा रही है ताकि लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनावी तैयारियों की जानकारी देते हुए पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निष्पक्ष चुनाव को लेकर कई मानक तैयार किए गए हैं। मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट जारी होना है।


उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए इसके लिए कई रणनीतियां भी बनाई गई है। मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर आयोजन किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिस्पैच सेंटर स्ट्रांग रूम का काम चल रहा है। चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। फ्लाइंग स्कॉट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।