ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बिहार में जानलेवा बनी कड़ाके की ठंड, प्लेटफार्म पर बैठे शख्स की गई जान, ठंड से मौत की आशंका

BEGUSARAI: बिहार में पछुआ हवा के तेज होने के बाद से लगातार कनकनी बढ़ती जा रही है। इसके कारण अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का

बिहार में जानलेवा बनी कड़ाके की ठंड, प्लेटफार्म पर बैठे शख्स की गई जान, ठंड से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में पछुआ हवा के तेज होने के बाद से लगातार कनकनी बढ़ती जा रही है। इसके कारण अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक सूबे में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। बिहार में शीतलहर अब जानलेवा होती जा रही है। बेगूसराय में भीषण शीतलहर और बढ़ते ठंड से लोगों की मौत भी होने लगी है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत ठंड के कारण मौत हो गई।


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शव होने की सूचना रेलवे स्टेशन प्रबंधक के द्वारा बेगूसराय जीआरपी को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक शख्स की पहचान नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मृतक शख्स की शिनाख्त की कोशिश में लगी है। पुलिस को आशंका है कि ठंड की वजह से ही इस व्यक्ति की मौत हुई है।


इसके पहले कल भी बरौनी स्टेशन के गुमटी नंबर 7 पर रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी भी मौत भीषण ठंड की वजह से होने की आशंका जताई गई थी। उसकी भी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। बता दें कि बेगूसराय में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिला प्रशासन की तरफ से अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता