ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

बिहार में सख्ती से लागू रहेगा लॉकडाउन, आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी पर फैसला जल्द

PATNA : देश में 21 दिनों के लिए लागू किए गए लॉकडाउन तो बिहार में प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा. बिहार में लॉकडाउन को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक उच्च

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : देश में 21 दिनों के लिए लागू किए गए लॉकडाउन तो बिहार में प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा. बिहार में लॉकडाउन को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है. इस बैठक में यह तय किया गया है कि लॉकडाउन को इफेक्टिव तरीके से लागू कराने के लिए सख्ती बरती जाएगी. 


मुख्य सचिव के साथ हाई लेवल मीटिंग के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि बिहार में लॉकडाउन अब सख्ती के साथ लागू किया जाएगा. प्रत्यय अमृत ने कहा है कि खाने-पीने के सामान को लेकर किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है. खाद्य वस्तुओं की कोई किल्लत सरकार नहीं होने देगी और इसके लिए अलग से सेल का गठन किया गया है. सरकार ने कई सीनियर अधिकारियों को इस साल में ड्यूटी पर तैनात किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लॉकडाउन कि खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी पर फैसला लिया जाएगा.