ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार में घमासान मचा है और तेजस्वी विदेश में मौज कर रहे हैं: सुशील मोदी बोले-लालू के बेटे में कोई योग्यता नहीं

PATNA: बिहार के शिक्षा विभाग में मंत्री और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच मचे घमासान पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा है कि सरकार में घमासा

बिहार में घमासान मचा है और तेजस्वी विदेश में मौज कर रहे हैं: सुशील मोदी बोले-लालू के बेटे में कोई योग्यता नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 PATNA: बिहार के शिक्षा विभाग में मंत्री और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच मचे घमासान पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा है कि सरकार में घमासान मचा है, स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों की हालत खराब है और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव विदेश में मौज-मस्ती कर रहे हैं. लालू-राबड़ी के बेटे होने के कारण वे डिप्टी सीएम बन गये हैं लेकिन उनमें कोई योग्यता नहीं है.


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दो दिन की बरसात से बिहार के कई शहरों में लोग जल-जमाव झेल रहे हैं.  दरभंगा में मेडिकल कालेज बंद कर दिया गया है.  मरीज नाव से अस्पताल पहुँच रहे हैं. लेकिन डिप्टी सीएम के साथ साथ स्वास्थ्य, नगर विकास समेत कई विभागों के मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एक महीने से विदेश में राहुल गांधी की तरह छुट्टियाँ मना रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि गरीबों  के मसीहा होने का नाटक करने वालों को बिहार की गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही है. वे विदेश से ट्वीट कर रहे हैं और अब सीधे 10 जुलाई को विधान सभा सत्र के समय सदन में प्रकट होंगे. 


सुशील मोदी ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव डीफैक्टो मुख्यमंत्री हैं. इसलिए नीतीश कुमार किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं. वे मंत्री -अफसर टकराव के मूकदर्शक बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभागीय अवर सचिव एक-दूसरे को औकात बताने पर तुले हैं. मंत्री के आप्त सचिव को शिक्षा विभाग में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई और उनकी डाक्ट्रेट डिग्री पर सवाल उठा दिये गए. इतने अपमान के बाद तो शिक्षा मंत्री को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। 


सुशील मोदी ने कहा कि पथ निर्माण और स्वास्थ्य जैसे बड़े विभाग तेजस्वी यादव से सँभल नहीं रहे हैं. उनकी एक मात्र योग्यता लालू-राबड़ी का पुत्र होना है. तेजस्वी यादव के कारण बिहार के लोगों को सजा भुगतनी पड़ रही है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता