ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में गावं -शहर अपराधियों का कहर ! दुकान बंद कर घर जा रहे 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती

बिहार में गावं -शहर अपराधियों का कहर ! दुकान बंद कर घर जा रहे 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले में बदमाशों ने किराना व्यवसायी दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। 


मिली जानकारी के अनुसार, रोसड़ा से सटे पांचूपुर चोरबा पोखर के समीप बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पवड़ा निवासी मणिकांत चौधरी के पुत्र सुमित कुमार चौधरी (36) व अजित कुमार चौधरी (32) के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद रोसड़ा पुलिस की दो अलग-अलग टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में भी जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि, दोनों भाई सुमित और अजित प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी चोरबा पोखर के समीप अपराधियों ने बाइक सवार दोनों भाइयों को गोली मार दी। कुछ देर बाद उधर से गुजरने वाले राहगीरों ने सड़क पर गिरे दोनों भाई को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों भाइयों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गई। जहां ऑन ड्यूटी डॉ. मनीष कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


डॉक्टर ने बताया कि,  जिस तरह का जख्म दोनों  के शरीर पर पाया गया है, उससे प्रतीत होता है कि अपराधियों ने दोनों भाइयों को काफी नजदीक से गोली मारी है। सुमित को अपराधियों ने पेट के समीप गोली मारी है, जबकि अजित को पंजरे के समीप गोली लगी है। पुलिस ने घटनाटस्थल से खोखा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि रात का समय रहने के कारण लोगों को कुछ पता नहीं चला। जब कुछ राहगीरों ने शोर मचाया गया तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।