ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

बिहार में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! बारिश से उफान पर बागमती, कई गांवों में फैला नदी का पानी

SEOHAR: पड़ोसी देश नेपाल में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराना लगा है। लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती नदी उफान पर है और नदी के जलस्तर में तेजी से

बिहार में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! बारिश से उफान पर बागमती, कई गांवों में फैला नदी का पानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: पड़ोसी देश नेपाल में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराना लगा है। लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती नदी उफान पर है और नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण शिवहर के नीचले इलाकों में स्थित कई गांवों में नदी का पानी घुस गया है। संभावित बाढ़ को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती नदी खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण बेलवाघाट, डुब्बाघाट और मोतनाजे में तटबंध पर दबाव बढ़ गया है। नदी का पानी पिपराही के माधोपुर, बेलवा, नरकटिया, अदौरी, बराही जगदीश, कटैया, तरियानी के तरियानी छपरा, गुलरिया और मोतनाजे समेत दर्जनों गांवों में नदी का पानी फैल रहा है। वहीं बेलवा, नरकटिया व दोस्तिया में पानी प्रवेश कर रहा है। 


बागमती का जलस्तर बढ़ने के कारण कई हेक्टेयर में लगी फसलें डूब गई हैं। कई गांवों में लोग नाव के जरिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। शिवहर-ढाका एसएच और तरियानी-बेलसंड पथ पर पानी का तेज बहाव हो रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। लगातार वर्षा और जलस्तर में वृद्धि के कारण बागमती नदी के किनारे बसे लोग दहशत में आ गए है। उधर, नेपाल ने भीषण बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते उत्तर बिहार में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता