ब्रेकिंग
30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा

बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 20 अगस्त से कई जिलों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से मॉनसून जोर पकड़ेगा। सूबे के अंदर 20 अगस्त से कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इस बार अगस्त में अबतक सामान्य से 27 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इसके बाद अभी भी बार

बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून,  20 अगस्त से कई जिलों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से मॉनसून जोर पकड़ेगा। सूबे के अंदर 20 अगस्त से कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इस बार अगस्त में अबतक सामान्य से 27 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इसके बाद अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई जगहों पर गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। शनिवार को मानसून की सक्रियता कम रही। लेकिन रोहतास के चेनारी में भारी बारिश हुई।


मौसम विभाग के अनुसार चेनारी में 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की गतिविधि कमजोर पड़ने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं वायुमंडल में आद्रता की मात्रा अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है।


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की गतिविधि कमजोर रहने से अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत कम भरी हुई है। अब तक राज्य में 657.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। लेकिन 17 अगस्त तक 494.8 मिलीमीटर ही बारिश हुई। इस दौरान अरवल, औरंगाबाद, नवादा, किशनगंज में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई। वहीं सीवान में सामान्य बारिश हुई। पटना में अब तक सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है।


उधर, मानसून अगस्त में जून और जुलाई के मुकाबला अधिक सक्रिय रहा। इस कारण 1 से 15 अगस्त के बीच सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगस्त के शुरुआत में ही पूर्वानुमान जताया था कि इस माह सामान्य से अधिक बारिश होगी।